Chhattisgarh NewsEducational News

आज रायपुर में दो भर्ती परिक्षा जारी है आज होगा फैसला प्रशिक्षार्थीयो के भविष्य का

रायपुर 21 2025: छत्तीसगढ़ के आलावा आज राजधानी में रविवार मे दो परीक्षाएं हो रही है । CGPSC से सिविल जज और व्यापमं से स्टाफ नर्स भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जारही है । यह पर्व निधारित दोनों परीक्षाएं रायपुर के 64 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में काले, गहरे नीले, गहरे हरे आदि डार्क कलर के कपड़े पहनकर जाने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी। हल्के रंग के कपड़े को ही परीक्षा के लिए मान्य किया है।

गौरतलब हो कि इधर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। हालांकि, 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। रायपुर जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी।

ज्ञात हो कि इसके लिए दिसंबर 2024 में वैकेंसी निकली थी। बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। रायपुर के अलावा दुर्ग और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। तरह स्टाफ नर्स की कुल 225 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पिछले दिनों आवेदन मंगाए गए थे। बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।

आज रविवार, 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से 1:15 बजे तक होगी। लेकिन अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी गई है । इसके बाद गेट बंद हो जाएगा। इससे पहले, व्यापमं की परीक्षाओं में यह देखा गया कि कुछ मिनट की देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला था।वही इस परिक्षा के लिए रायपुर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जो सभी जगह सुचारूप से चल रहा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles