Chhattisgarh NewsCrime News

रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी पर उषा आफले ने पुलिस कार्रवाई को बताया हिंदू विरोधी

उषा आफले ने कहा, “रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी धर्मनिष्ठ लोगों को दबाने की साजिश”

बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2025 : बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा में हुई घटना के बाद हिंदू संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस पूरे प्रकरण पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.आई. (आठवले) एवं सनातन सेविका उषा आफले ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा “यह कार्रवाई पूरी तरह हिंदू विरोधी है। जो व्यक्ति धर्मांतरण और गौहत्या के खिलाफ आवाज उठा रहा था, उसे ही अपराधी बना दिया गया। यह प्रशासन की दोहरी नीति और तुष्टीकरण का परिणाम है।”

वही मामले में उषा आफले ने आगे कहा कि रामसिंह ठाकुर जैसे कार्यकर्ता समाज में धर्म और संस्कार की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। गौवंश की रक्षा करना अपराध नहीं, बल्कि हर सनातनी का कर्तव्य है।उन्होंने चेतावनी दी“यदि रामसिंह ठाकुर को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”हिंदू

ज्ञात हो कि बीते दिनों उड़ियापारा में गौवंश का मांस काटे जाने की सूचना पर रामसिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ संबंधित घर पहुंचे थे, जहां विवाद की स्थिति बनी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने ठाकुर के खिलाफ मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

बता दे कि वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जेल के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामसिंह ठाकुर की तत्काल रिहाई की मांग की।

इस मामले में उषा आफले ने कहा “छत्तीसगढ़ में लगातार हिंदू संगठनों को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे, जब तक निर्दोष कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलता।”

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles