अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रमिकों का आंदोलन 8 वे दिन, मंत्री टंकराम वर्मा व JCP के अध्यक्ष अमित बघेल की दहाड़ के साथ एट्री
अल्ट्राटेक प्रबंधन के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से शैलेश नितिन त्रिवेदी शंकर निर्मलकर व CKS का सहयोग श्रमिकों को
तिल्दा नेवरा रायपुर, 14 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज 8 वे दिन भी श्रमिकों व अल्ट्राटेक प्रबंधन के बीच बात नही बनने से भारी भीड के साथ श्रमिकों का आंदोलन जारी। जिसमे पूर्व की भांति शैलेश नितिन त्रिवेदी, महेन्द्र साहू व शंकर निर्मलकर के सहयोग बने रहने के साथ वही आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अमित बघेल जी व प्रदेश अध्यक्ष डां अजय यादव जी का श्रमिकों के इस आंदोलन में दहाड के साथ सहयोग मे एट्री।
मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने किया श्रमिकों का समर्थन
बता दे कि 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दौरा पर रहे। जिसमे तिल्दा-नेवरा के विधायक कार्यालय में क्षेत्र के अनेको लोगो से भेंट मुलाकात किये। इसी क्रम में अल्ट्राटेक बैकुंठ मे छीडी प्रबंधन व श्रमिकों के बीच गहराई विवाद के संबंध में अल्ट्राटेक प्रबंधन व श्रमिक यूनियन प्रतिनिधियो के बीच एस डी एम, तहसीलदार तिल्दा-नेवरा, जन नेता अनिल अग्रवाल जी के साथ मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के समक्ष दोनो पक्षों के द्वारा अपनी बात को रखा गया। जिसमे दोनो की बातो को सुनने के बाद मंत्री जी के द्वारा मजदूरों का खुल कर समर्थ किया। जिसमे उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगो को जल्द पूरा कर संयंत्र को चालू करे। अन्यथा आपके बाकी संयंत्र जो बलौदाबाजार जिले में संचालित है। वह भी प्रभावित होगा। वही मंत्री जी ने आगे कहते हुए प्रबंधन को आज तलक 14 अक्टूबर तक अपनी राय देने का सलाह दिया गया था। लेकिन सुत्रो से पता चला कि आज प्रबंधन के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं आया। जो उम्मीद मंत्री महोदय के सौजन्य से श्रमिकों को बना रहा। वह भी खत्म होता हुआ नजर आरहा है।
आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल जी के दहाड़ के साथ एट्री :
गौरतलब हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे पिछले 8 दिनो से आंदोलन पर बैठे श्रमिकों के समर्थन में छत्तीसगढ़ में सबसे बडी छत्तीसगढीयावाद को जन जन तक पहुंचाने व छत्तीसगढ़ियों के हित में हमेशा से संघर्षरत जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अमित बघेल जी व प्रदेश अध्यक्ष डां. अजय यादव जी के साथ जिला, ब्लाक खड पदाधिकारियों की उपस्थिति के साथ मजदूरों के संघर्ष मे सहयोग करने के लिए दहाड के साथ एट्री मारी है। जिसमे इस अवसर पर सभी ब्लाक, जिला खड आदि पदाधिकारियों ने यहां के मजदूरों को अपने खडी छत्तीसगढीया बोली मे संबोधित किया।
वही अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री अमित बघेल जी ने अपने ओजस्वी भाषण में कहां कि हमर जमीन, हमार माटी, हमर पथरा, हम पानी, अऊ मालिक बन कोनो दुसर, हम मजदूर किसान के शोषण करय। आये दिन देवारी म काम बंद करके, रोजी रोटी म लात मारके। हमर सब्र अऊ साहस के परछो लेवत हे। ये हम बर्दास्त नहीं करन। हमर मजदूर भाई मन के हक अऊ रोजी रोटी भर छत्तीसगढीया क्रांति सेना अऊ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सभी सेनानी के पुरा सहयोग रही। यह सुन कर सभी श्रमिकों मे जोश दुगुना होगया। 
बहरहाल यह तो अब यहां के श्रमिक यूनियन को तै करना है कि क्या वे छत्तीसगढीया क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए चलेंगे या नहीं। पर इतना तो तय है कि यह लडाई लंबी चलने वाली है। यदि दोनो के बीच समझौता नहीं होता तब तक या फिर किसी एक पक्ष के द्वारा शांत नही होता तब तक।
शैलेश नितिन त्रिवेदी, महेन्द्र साहू, व शंकर निर्मलकर, जनप्रतिनिधियों का श्रमिकों को समर्थन अंत तक:
अवगत हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे श्रमिकों के आंदोलन में आरंभ से ही जिला पंचायत शैल महेंद्र साहू जी, शैलेश नितिन त्रिवेदी जी पूर्व अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम छत्तीसगढ़ सरकार, पूर्व प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी कांग्रेस पार्टी एवं मजदूर नेता शंकर सिंह निर्मलकर जी, के साथ आ पास के सरपंचों, जनपद सदस्यों आदि का भरपूर सहयोग खुल कर मिल रहा है। आज भी अवसर पर शैलेश नितिन त्रिवेदी जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए। उपस्थित मजदूरों को हौसलाअफजाई किया। वही और बढ चढ कर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। अयसे ही शंकर सिंह निर्मलकर जी ने भी दिन रात डट कर समर्थ जारी रखा है। वही उन्होंने राजधानी मे जंगी रैली करने का आह्वान श्रमिकों से किया।





