
अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के मजदूरों ने SDM तिल्दा तक निकाली विशाल जंगी पैदल रैली
जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में श्रमिकों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी के नाम मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा
तिल्दा नेवरा, 17 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज यहां के मजदूरों के द्वारा अल्ट्राटेक बैकुंठ प्रबंधन के द्वारा निरंतर किये जा रहे हैं मजदूरों के उपर शोषण व लंबीत मांगो को पुरा नही किये जाने से यहां के मजदूर आक्रोश व्यक्त करते हुए। पिछले 11 दिनो से संयंत्र के मुख्य द्वार पर रात दिन शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे है। जिसमें यहां के संयुक्त ट्रैडयूनियन के बैनर तले जिसमे एटक यूनियन, छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान स्टील कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर एवं इंटक यूनियन आदि तीनो की सहमति व पूर्ण सहयोग से यह आंदोलन किया जा रहा है। इस संबंध में अब तक तिल्दा नेवरा एस डी एम व तहसीलदार के द्वारा दोनो के बीच समझौते का प्रयास किया जा चुका है। लेकिन कोई परिणाम नही निकला। वही छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के बीच भी तत्संबंधी चर्चा हो चुकी है। उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला।
बता दे कि अब अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के मजदूर अब हताश व आक्रोश व्यक्त करते हुए। आज 17 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के मुख्य द्वार से विशाल विरोध प्रदर्शन के रूप मे पैदल जंगी रैली तिल्दा-नेवरा SDM के पास गया। जहां अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स प्रबंधन के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम SDM तिल्दा नेवरा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे इस अवसर पर तीनो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मजदूर नेता शंकर सिंह निर्मलकर, समाजसेवी व शैल महेंद्र साहू के प्रतिनिधि महेंद्र साहू जी, कूंदरू सरपंच यशवंत वर्मा जी, उप सरपंच भुषण वर्मा जी, बहेसर सरपंच श्रीमती बर्मन जी, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी , के आलावा क्षेत्र के सरपंचों, पंचो, जनपदों,श्रमिकों, महिलाओं एवं बच्चों की हजारों की संख्या में उपस्थिति रही है।
अवगत हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के श्रमिकों के इस जंगी रैली के दौरान पुरे रास्ते भर तुलसी से तिल्दा-नेवरा तक विभिन्न नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा खाने पीने की चीजे वितरण किया गया। जिसमे ग्राम तुलसी मे मंत्री टंकराम के समर्थकों के द्वारा शर्बत व बिस्किट वितरण किया गया। तो वही विधायक कार्यालय के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल जी के साथ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डां खुमान वर्मा जी के द्वारा शीतल पेय मट्ठा का वितरण किया गया। तो वही टांकीज चौक पर जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू के द्वारा केले का वितरण किया गया।इस प्रकार से इस रैली मे जनप्रतिनिधियों ने भरसक सहयोग करते हुए समर्थन भी करते हुए दिखाई दिये।
इस अवसर पर पुरा तिल्दा-नेवरा मे घंटो भर ट्राफिक जाम रहा। जिसके चलते दिपावली के लिए खरीदारी करने वाले लोगों को भारी मुशिबतो का सामना करना पड़। वही पुलिस प्रशासन को भी ट्रैफिक जाम को सुव्यवस्थित करने मे किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी। बडी शांतिपूर्ण तरीके से रैली को सफल बनाये।





