
अल्ट्राटेक बैकुंठ मे मजदूरों के द्वारा आज गोवर्धन पूजा के दिन भी हडताल जारी रखा पहुंचे शैलेश नितिन त्रिवेदी बाधा ढांढस
आज भी खाना पीना धर्ना स्थल पर ही करते हुए डटे हुए सभी मजदूर
तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे आज गोवर्धन पूजा के दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं। जिसमे यादवों, यदुवंशी व पालो की अच्छी उपस्थिति देखी गई। वही आज भी भोजन पानी धर्ना स्थल पर ही करते नजर आये। रुन: हौसला बढ़ाने पहुंचे रहे पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी।
बता दे कि जहां पुरा छत्तीसगढ़ आज गोवर्धन पूजा व अन्नकूट जैसा महापर्व मना रहे हैं। जो कि किसानो के द्वारा यादवों, यदुवंशियों, गठरियाँ पाल समाज आदि की गरिमामयी सौजन्य संपन्न कराया जाता है। अयसे अवसर पर भी अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे अपने मांगो के लिए जिद्द पर अडे धरने पर बैठे हुए हैं। जहां इस बडी त्योहार मे बजे शांति व सद्भावना के साथ बीना कोई हर्षोल्लास दिखाते हुए। न ही किसी को त्योहार की बधाई देते हुए नजर आये। क्योंकि संयंत्र बंद है। हजारों मजदूरों की रोजी रोटी बंद है।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर आज कांग्रेस नेता व पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी उपस्थिति रहे। जहां पर सभी को हौसला बनाये रखने को कहा। तो वही अपना सहयोग व समर्थन बनाये रखने की बात भी कहा।





