
छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां श्री लक्ष्मी जी की स्थापना कर की जा रही सुबह शाम पूजा
नवयुवक मंडल के सराहनीय पहल अब नवरात्रि जैसा दीपाली मे भी मां लक्ष्मी हो रही पूजा
तिल्दा नेवरा :
छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इस दिवाली मे भी मां लक्ष्मी जी की स्थापना कर सुबह शाम की जारही पूजा। भारी भीड के साथ श्रद्धालु श्रद्धाभक्ति के साथ हो रहे शामिल।
बता दे कि ग्राम पंचायत छत्तौद मे बाजार (गांधी) चौक मे युवाओ के द्वारा प्रतिवर्ष दिपावली पर मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा का स्थापना किये हैं। जो कि अनुकरणीय कार्य है। वही इन युवाओं के द्वारा हिन्दू धर्म के प्रति समर्पित भावना के साथ देवी देवताओं के प्रति जागरूक लाया जा रहा है।
गौरतलब हो कि अब वो दिन दूर नहीं जैसे शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की स्थापना गांव शहर गली मोहल्ले मे किया जाता है। उसी तर्ज पर अब दिपावली मे भी हर गांव व चौक चौबारे मे मां लक्ष्मी जी की स्थापना कर पूजा किया जायेगा। इस प्रकार से ग्राम पंचायत छत्तौद के युवाओं के द्वारा सराहनीय व अनुकरणीय पहल का सभी ग्राम वासियों के द्वारा प्रशंसा किया जा रहा है।





