
ब्रेकिंग :1नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार ने किये छुट्टी की घोषणा
छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी कर दिया है सभी सार्वजनिक संस्था स्कूल कार्यालय बैक सब बंद रहेगा
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 नवंबर से छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसमे इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का शुभागमन हो रहा है। जिसकी सारी तैयारी पुरी किया जा रहा है। यह अवलोकन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी आज खुद ही कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन करने गये थे।
बता दे कि 1 नंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सार्वजनिक संस्थाओं मसलन: स्कूल, कॉलेज, बैक, सरकारी कार्यालयों आदि मे अवकाश घोषित किया गया है। अत : इस दिन कोई भी सरकारी काम नही होगा। जिसका आदेश आज सरकार के विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो जायेगा। जहां उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का शुभारंभ एवं छत्तीसगढ़ के नये विधानसभा भवन का लोकार्पण किया जाएगा।





