Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

28 अक्टूबर को बालोद जिला मे सैकडों पदो के लिए प्लैशमेंट कैम्प का आयोजन

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन  

बालोद :

छत्तीसगढ़ के जिला बालोद के बेरोजगारों के लिए सरकार ने निकाला सुनहरा अवसर जहां जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वाधान में 28 अक्टूबर 2025 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।

 

बता दे कि इस अवसर 02 नियोजकों द्वारा लगभग 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई दुर्ग के अंतर्गत सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड केवल पुरूष के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास एवं 02 वर्ष का अनुभव निर्धारित की गई है।

 

वही यहां महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी पास निर्धारित की गई है। इसी तरह नियोजक इन्फोटेक इंडिया प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटिव के 200 पद की पूर्ति हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, टीम मैनेजर के 25 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं ग्राम पंचायत प्रोजेक्ट एडवाईजर के 200 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

 

ज्ञात हो कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।बालोद cm24news

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles