
Chhattisgarh NewsLatest News
मंत्री श्री टंक राम राम जी सारंगढ़ के तिलहन मेला व किसान सम्मेलन शामिल हुए
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा किसान साथियों का अथक परिश्रम एवं अटूट समर्पण ही राष्ट्र की समृद्धि व खाद्य सुरक्षा का आधार स्तंभ है
सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला बिलाईगढ़-सारंगढ़ मे आज मंडी प्रांगण, सारंगढ़ में आयोजित तिलहन मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी व मान. सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के साथ सम्मिलित हुआ।
बता दे कि इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने सभी कृषक साथियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथी ही विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया। यह आयोजन न केवल तिलहन उत्पादन में नई तकनीकों, नवाचारों और उन्नत किस्मों की जानकारी देगा, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।





