
29 अक्टूबर को प्राइवेट सेक्टर जॉब प्लेसमेंट कैम्प का हो रहा आयोजन
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर जल्दी करे कही मौका छुट न जाये
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बोरोजगारो के लिए बडी खुशखबरी व सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। सूरजपुर जिले में 10 वीं पास युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजन किया जा रहा है।जिसके लिए अभ्यर्थियों को प्लेसमंट कैंप में शामिल होने के लिए अपना पूर्व पंजीयन विभाग के पोर्टल में करना अनिवार्य है।
बता दे कि इस अवसर ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थी इस कैंप में शामिल हो पायेंगे। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 29 अक्टूबर को समय 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर छ.ग. के द्वारा फिल्ड ऑफिसर 05 पद पर 10 वीं पास पर भर्ती किया जाना है।
इस अवसर पर इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं। वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज़ की दो फोटो के साथ निर्धारित दिन तिथि को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।





