मशहूर फिल्म कलाकार सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई गहरी संवेदना
सतीश शाह के निधन पर फिल्म जगत मे शोक की लहर सैकडों फिल्मो में किया अभिनय
मुम्बई रायपुर : फिल्मी जगत को एक और झटका तब लगा जब आज 25 अक्टूबर को निधन की खबर मिला। जी हां मशहूर एक्टर सतीश शाह का आज 25 अक्टूबर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अभी अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
बता दे कि सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में भी काम किया था। जिनको देख पुरी दुनिया उनके कला के दिवाने हो गया। वही साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।
गौरतलब हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश शाह के निधन पर गहरी दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि ‘सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वो भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी सहज हास्य प्रतिभा और यादगार अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में मुस्कान बिखेरीं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।
ज्ञात हो कि सतीश शाह जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गहरी दुख व्यक्त किये। वही कहां कि दिवंगत सतीश शाह जी हमेशा याद किया जायेगा।





