Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर 21 नक्सलियों ने किया आत्मममर्पण, 13 महिलाएं सहित

निरंतरता की ओर बढता हुआ बस्तर नक्सल उन्मूलन सुनिश्चित करते हुए

कांकेर : छत्तीसगढ़ के जिला कांकेर में आज “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है, जब 21 माओवादी कैडरों ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

ज्ञात हो कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडर केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी / किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं. इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश सहित 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इन 21 आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 08 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का रास्ता छोड़कर शांति और प्रगति का मार्ग अपनाया है. इन माओवादियों ने जो हथियार जमा किए हैं, उनमें 3 एके-47 रायफलें, 4 एसएलआर रायफलें, 2 इंसास रायफलें, 6 .303 रायफलें, 2 सिंगल शॉट रायफलें, 1 बीजीएल हथियार शामिल है.

लगातार बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में चल रहा सशक्त प्रयास :

इस बडी मिली सफलता पर आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने कहा कि “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक सशक्त प्रयास है. माओवादी हिंसा से अलग होकर मुख्यधारा में शामिल हो रहे साथियों के इस कदम से बस्तर में स्थायी शांति की नींव और मजबूत होगी. आधिकारिक स्तर पर अन्य जानकारियाँ शीघ्र साझा की जाएंगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles