
मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने तिल्दा मे सुनी ” मन की बात ” व पुस्तक किया विमोचन चंद्रकला वर्मा पालिका अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता रहे शामिल
मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी अपने विधायक कार्यालय तिल्दा में जनता से किया भेट मुलाकात सुनी सबकी बात
तिल्दा नेवरा रायपुर : आज 26 अक्टूबर को माननीय मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी का तिल्दा नेवरा मे दो कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमे पहला देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ” मन की बात” का प्रसारण हुआ। जीसे पुरे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं व आम जनता ने सुना। इसी क्रम में बलौदाबाजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार ने के चहेते मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने तिल्दा-नेवरा के अपने विधायक कार्यालय, में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ता साथियों के साथ सुना।
बता दे कि आज के ” मन की बात” संस्करण में विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम की प्रेरणादायक पहल ‘गार्बेज कैफे’ का विशेष उल्लेख किया । एक बार फिर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पुन: छत्तीसगढ़ का यह नाम व मान सुनकर मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी सहित अन्य गणमान्य लोग गौरवान्वित हुये। वही मन की बात कार्यक्रम के पश्चात आज ही विधायक कार्यालय, तिल्दा में कार्यकर्ता साथियों की बैठक लिए। जिसमें नवा रायपुर में होने वाले राज्योत्सव 2025 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन के स्वागत एवं आयोजन की तैयारियों के विषय पर विस्तापूर्वक चर्चा किये।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल जी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डां. खुमान वर्मा जी, राम पंजवानी जी, जिला पंचायत सदस्य स्वाती वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नर्सिग यदु , रविन्द्र साहू , फाल्गो राम वर्मा, के आलावा बहुत से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
गौरतलब हो कि दुसरे क्रम में तिल्दा-नेवरा नगर के कुर्मी बोर्डिंग मे आयोजित कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिसमे माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने कहा कि ” एक सच्चा लेखक शब्दों के माध्यम से समय और समाज से संवाद करता है, और उसकी रचनाएँ प्रेरणा बनकर हमारे बीच जीवित रहती हैं।”
वही इस अवसर पर आज कुर्मी छात्रावास, तिल्दा-नेवरा में स्थानीय संकल्प साहित्य परिषद द्वारा संयोजित साझा साहित्य संग्रह ‘ नव संकल्प 2024-25’ पुस्तक का विमोचन किया।
जिसमे इस पुस्तक के संपादक द्वय श्री अशोक धीवर जलक्षत्री जी एवं श्री कैलाश शर्मा जी को हार्दिक शुभकामनाएं।





