Chhattisgarh NewsLatest News

बिलासपुर में 2 नवंबर को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा आयोजित

2 नवंबर को बड़ी संख्या में शामिल होंगे प्रदेश के पत्रकारिता के स्वाभिमान का संगम

रायगढ़ : देश भर के सभी छोटे बड़े पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए सतत संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 2 नवंबर 2025 को बिलासपुर में भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है। जहां देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी इस अधिवेशन में शामिल होकर पत्रकारिता के मौलिक अधिकारों पर मंथन करेंगे।

गौरतलब हो कि इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला इकाई के पदाधिकारियों और सक्रिय पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम 4 बजे शहर के जुटमिल स्थित पहुंना होटल में संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर के पत्रकारों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

ज्ञात हो कि इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष राजा खान ने की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अधूरा छोड़ा गया पत्रकार सुरक्षा कानून पूर्ण रूप से लागू हो। पत्रकार केवल खबर नहीं लिखते, वे समाज का आईना हैं और उनकी सुरक्षा पूरे लोकतंत्र की सुरक्षा है। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों में नितिन सिन्हा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), नरेंद्र चौबे, नवरत्न शर्मा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, महादेव परिहारी, मनीष सिंह, प्रशांत तिवारी, विपिन सवानी, निमेष पाण्डेय, हेमसागर श्रीवास, प्रशांत गुप्ता, दीपक शोभवानी, पार्थ, राजेश दुबे तथा कैलाश आचार्य (मीडिया प्रभारी) सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।पत्रकार सुरक्षा

बता दे कि सभी उपस्थित पत्रकारों ने एकस्वर में यह निर्णय लिया कि रायगढ़ से प्रतिनिधिमंडल बड़ी संख्या में बिलासपुर अधिवेशन में पहुंचेगा और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को सशक्त रूप से लागू करवाने के लिए संगठित संघर्ष को गति देगा।उक्त बैठक का माहौल उत्साह, एकजुटता और पत्रकारिता के गौरव को पुनर्स्थापित करने के दृढ़ संकल्प से भरा रहा। अधिवेशन को लेकर रायगढ़ जिले में उत्साह का वातावरण है, और सभी पत्रकार साथी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी में जुट गए हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply