Chhattisgarh News

अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने वार्ड 13 में ₹5 लाख की CC रोड का तिल्दा मे किया भूमिपूजन

तिल्दा नेवरा के झुलेलाल वार्डवासियों को अब होगी आवागमन में आशानी

तिल्दा नेवरा :

छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 (झूलेलाल वार्ड) में लगभग ₹5 लाख की लागत से बनने वाली CC रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क नेहा मेडिकल से निहिचालानी परिवार के घर तक बनाई जाएगी।

जिससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा तथा बरसात के दिनों में कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड की पार्षद पलक विकास सुखवानी, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थित मे संयुक्त रूप से भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न किया ।

बता दे कि इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा हमेशा यह प्रयास रहा है। कि तिल्दा-नेवरा नगर के किसी भी वार्ड को विकासहिन नही रखेगे। हम सब मीलकर तिल्दा-नेवरा नेवरा को आकर्षक व सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने है।

वही दुसरे वक्तब्य मे नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी ने कही कि मैं हमारे तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 जीसे मह झुलेलाल वार्ड के नाम से जाना जाता है। उसकी मै पार्षद होने के साथ-साथ नगर पालिका की उपाध्यक्ष भी हूँ। मेरा संकल्प है कि मेरा वार्ड कभी पिछड़ा नहीं रहेगा। यहां विकास की लहर लगातार जारी रहेगी। यहा के वार्डवासियों की सुविधाएँ और मूलभूत आवश्यकताएँ सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं और आगे भी रहेंगी।

अवसर पर अगले वक्ता के रूप में भाजपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि नगर में सड़क और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह सड़क निर्माण वार्डवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।अध्यक्ष

इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी जी, पार्षद ईश्वर यदु , सिंधी समाज के प्रमुख वरिष्ठजन किशोर सतपाल, मोतीराम ज्ञानचंदानी, अनिल नीचलानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

वही यहां CC रोड निर्माण कार्य शुरू करने के लिए
स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किये।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles