
ब्रेकिंग : 1 नंबर से छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रोड मैप हुआ जारी जाने कहां से कैसे आना व जाना है
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती में आगमन के साथ राज्योत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ
रायपुर, 30 अक्टूबर 2025 :
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना को इस वर्ष 1 नवंबर को पुरा 25 वर्ष होने जारा है। जिसको छत्तीसगढ़ के साय सरकार के द्वारा इसे रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं। वही यहां अनेको रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ सरकार के सभी विभागों के द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन व विस्तार से जानकारी प्रदान किया जायेगा।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मनाये जाने वाले रजत जयंती मे शामिल होने के लिए पुरे छत्तीसगढ़ से लोगो का आवागमन होगा।
इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण रोड मैप तैयार किया गया है। साथ ही क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसे देख समझ कर जी दिशा से जीसका आगमन होगा। उनके लिये यह सुविधा जनक होगी।
जाने किस दिशा या किस ओर से आने पर कहां से कैसे आना है। कहां पर वाहन पार्किंग करना है।





