Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर लगायेगा रोचक 1 से 5 नवम्बर तक प्रदर्शनी

नये कानून के बारे जानने के साथ क्विज़ में भाग लें कर पुरस्कार जीतने का भी सुनहरा अवसर दे रही छत्तीसगढ़ पुलिस

रायपुर, 30 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के राजधानी नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 25 वर्ष पूरा होने पर ” रजत जयंती ” मनाते हुए। राज्योत्सव (1 से 5 नवंबर 2025) तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 1 से 5 नवम्बर तक ही रोजाना “नए आपराधिक कानूनों” (New Criminal Laws) पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिसमे इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम जनता को नए कानूनों की जानकारी देना और उनमें जागरूकता बढ़ाना है।

बता दे कि प्रदर्शनी में नागरिकों के लिए एक इंटरएक्टिव क्विज़ प्रतियोगिता भी रखी जायेगा। जिसमें भाग लेकर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साथ ही आगंतुक अपने विचार और सुझाव भी साझा कर सकेगे । वही छत्तीसगढ़ पुलिस का यह अभिनव प्रयास लोगों को भारतीय न्याय प्रणाली के नए स्वरूप में मशलन : भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

img 20251030 wa00403700761563612064535 - img 20251030 wa00403700761563612064535

ज्ञात हो कि इस वर्ष की राज्योत्सव में पुलिस विभाग का यह स्टॉल विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों और कानून में रुचि रखने वालों के बीच आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
प्रदर्शनी में डिजिटल स्क्रीन, पैनल डिस्प्ले और इंटरेक्टिव सेशन के माध्यम से कानूनों के प्रमुख बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस प्रदर्शनी में अवश्य आएँ, क्विज़ में भाग लें, और नए कानूनों को समझकर एक जागरूक नागरिक बनने की दिशा में कदम बढ़ाएँ। यह जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा जारी किया गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles