Accident NewsChhattisgarh News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पत्रकार नरेश शर्मा की कार को मारी टक्कर

पुलिस को सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम, मौके का फायदा उठाकर ट्रेक्टर चालक मौके से फरार

रायगढ़ 31 अक्टूबर 2025 : बीते शुक्रवार की शाम एक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर चालक ने गलत साइड से वाहन चलाते हुए। पत्रकार नरेश शर्मा की कार को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में पत्रकार नरेश शर्मा बाल बाल बचे, तेज टक्कर से उनकी जान जा सकती थी। इस सड़क हादसे के बाद रायगढ़ पुलिस से मदद मांगने के बावजूद कोई भी मौके पर एक सिपाही तक नहीं पहुंचा। जिसका फायदा ट्रेक्टर चालक ने उठाया और वो ट्रेक्टर सहित फरार हो गया। पूरा मामला स्टेडियम मार्ग का है जो चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में आता है।

बता दे कि जानकारी के अनुसार देश के सबसे बड़े न्यूज चैनल आजतक के वरिष्ठ पत्रकार और रायगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा रोजाना की भांति आज शाम 6 बजे के आसपास अपने हिमालय हाईट्स ऑफिस मार्ग पर स्थितहै वहां से घर जाने निकले थे। जब वे स्टेडियम के मुख्य मार्ग में पहुंचे ही थे। की एक ट्रेक्टर चालक ने रांग साइड की तरफ से तेज ट्रैक्टर चलाते हुए। उनकी कार को सामने से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे कार के सामने का हिस्सा जहाँ बुरी तरह डैमेज हो गया। वहीं इस घटना में उनकी जान बच सकी। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।वही जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस घटना के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को बुलाने की कोशिश की पर कोई नहीं आया।

इस घटना के बाद पत्रकार नरेश शर्मा ने बताया की उन्होंने इस घटना की जानकारी देने के लिए मौके से ही पहले रायगढ़ सीएसपी के सरकारी नंबर पर फोन किया। तो नंबर बंद मिला, जिसके बाद उन्होंने चक्रधर नगर थाना प्रभारी को तीन बार फ़ोन करके घटना से अवगत कराया। लेकिन 30 मिनट का लम्बा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस का एक भी जवान मौके पर नहीं पहुंच सका। जो रायगढ़ पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। मौके से ट्रैक्टर वाले का फरार हो जाना ये बताया है कि पुलिस कभी भी दुर्घटना होने के बाद भी समय पर नहीं पहुंचती।पुलिस

बहरहाल रायगढ़ के एक वरिष्ठ पत्रकार को अगर समय पर रायगढ़ पुलिस से मदद नहीं मिल सकी तो आम जनता को पुलिस का कितना मदद मिलता होगा ये अंदाजा लगाया जा सकता है?आज की घटना के बाद से सहज़ ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles