
छत्तीसगढ़ पुलिस 2023 वैकेंसी के लिए ट्रेड टेस्ट 17,18,19 नवंबर को पात्र अभ्यर्थियों के लिए
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पिछले दो वर्षों पहले दिनांक 04/10/2023 को विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए अब जाकर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है।
बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) के पदों हेतु पात्र अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट दिनांक 17/11/2025, 18/11/2025 एवं 19/11/2025 को रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों में आयोजित किया जावेगा।

वही इसके लिए उपरोक्त के संबंध में और भी विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी पात्र अभ्यर्थियों के लिए वे समय व तिथियों का ध्यान रखे।





