
सूरजपुर मे दर्दनाक हादसा दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दो की मौत वाहन के उडे परखच्चे
सूरजपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जिला सुरजपुर मे
आज सुबह भोर में सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दे कि यह हादसा सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रकों के केबिन पूरी तरह से पिचक गए और वाहनों का अगला हिस्सा कबाड़ में तब्दील हो गया। वही इस घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था ।
इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विमलेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ट्रक सरिया लेकर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आकर टकरा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

इस घटना से जन-जागरूकता के मद्देनजर सूरजपुर पुलिस ने अपील की है कि चालक वाहन चलाते समय रफ्तार पर नियंत्रण रखें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।






