Chhattisgarh NewsEntertainment News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बालोद जिले में कोसरिया मरार समाज युवाक युवती परिचय एवं शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए

कोसरिया मरार समाज के प्रदेश कार्यालय भवन हेतु जमीन तथा राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति करने का दिया आश्वासन

बालोद, 09 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को हमारी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित एवं ज्ञान वान बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

बता दे कि मुख्यमंत्री श्री साय आज जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाले मेहनतकश समाज बताते हुए कोसरिया मरार समाज के कार्यों की भूरी भूरी सराहना की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने कोसरिया मरार समाज के मांग पर कोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने के अलावा आज समाज के द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय सर्वप्रथम शाकंभरी माता भगवान श्री रामचंद्र एवं सीता मैया और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया।शाकंभरी महोत्सव

इस अवसर पर समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के अलावा दुर्ग रेंज के आईजी श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा एवं एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मरार समाज के प्रतिनिधि एवं समाज के लोगों के अलावा आम नागरिक गण उपस्थित थे।शाकंभरी महोत्सव

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles