Chhattisgarh News

विधायक राजेश मुणत ने रायपुर रामनगर में नवीन पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण


रायपुर, 11 नवंबर 2025 : : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित कबीर चौक के पास में पुलिस चौकी रामनगर के नवीन भवन का किया गया उद्घाटन अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ कार्य प्रणाली के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक मजबूती की ओर बढ़ रही है।

img 20251112 wa00145216590484295209771 - img 20251112 wa00145216590484295209771

इसी कड़ी में प्रदेश में लगातार नए थानों और पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है, जिससे कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। आज दिनांक 11.10.2025 को थाना गुढ़ियारी रायपुर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक के पास स्थित पुलिस चौकी रामनगर के नवीन भवन का उद्घाटन किया गया।

img 20251112 wa00125132961708505702905 - img 20251112 wa00125132961708505702905

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक पश्चिम क्षेत्र रायपुर श्री राजेश मूणत, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री गुरजीत सिंह, श्री सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती नंदनी ठाकुर, थाना प्रभारी गुढ़ियारी निरीक्षक श्री बी.एल.चंद्राकर, पुलिस चौकी प्रभारी रामनगर श्री सउनि. रमेश शर्मा, पार्षद श्री भोला राम साहू तथा थाना/चौकी के पुलिसकर्मी, नगर निगम जोन 07 के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

img 20251112 wa00137518624968763964634 - img 20251112 wa00137518624968763964634

कबीर चौक एक व्यस्तम चौक है जहां लगातार देर रात्रि तक भीड़ रहती है तथा राहगीरों का आना-जाना होता है। पुलिस चौकी के स्थापित होने से अपराधियों व असमाजिक तत्वों में भय का माहौल रहेगा तथा पुलिसिंग को मजबूत करते हुए अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकेगा। सर्वसुविधा युक्त रामनगर पुलिस सहायता केन्द्र को नगर निगम रायपुर के द्वारा विधायक निधी से तैयार किया गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles