
राज्यपाल श्री रामेन डेका व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी कलिंगा विश्वविद्यालय नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी नवा रायपुर के कलिंगा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी व मंत्री टंकराम वर्मा जी ने कहा कि आप सभी के लिए समाज और राष्ट्र के प्रति आपकी यह डिग्री एक नई ज़िम्मेदारी का आह्वान है।

नवा रायपुर स्थीत कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल श्री रामेन डेका जी के साथ मंत्री टंकराम वर्मा जी शामिल होने के साथ साथ ही।सभी विद्यार्थियों को इस अवसर पर अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान किया।

वही संबंधित करते हुए कहा कि आप सभी स्नातक आने वाले कल के नेतृत्व, नवाचार और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा तय करेंगे। जीवन में आगे बढ़ें, सीखते रहें और देश सेवा के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।
दोनो के द्वारा सभी को उज्ज्वल भविष्य और जीवनपथ की नई उड़ान के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित किया ।






