All India NewsChhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

16 नवंबर को नेशनल प्रेस डे पर तिल्दा-नेवरा में होगा पत्रकारों का सम्मान एवं जुटे पत्रकारों के संबंध में विचार मंथन

तिल्दा-नेवरा (रायपुर), 13 नवंबर 2025 : भारतीय
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, छत्तीसगढ़ यूनिट के तत्वावधान में और इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर तथा नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन, नई दिल्ली के सहयोग से “नेशनल प्रेस डे” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो कि यह आयोजन दिनांक 16 नवम्बर 2025, दिन रविवार को, तिल्दा-नेवरा नगर के सुप्रसिद्ध व धार्मिक स्थल श्री लक्ष्मी व्यंकटेश बालाजी मंदिर, श्री गोकर्ण भक्तिधाम, तुलसी (तिल्दा-नेवरा), जिला रायपुर (छ.ग.) में आयोजित किया जाएगा।

बता दे कि इस अवसर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा कुछ इस प्रकार से होगी। जिसमे प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संपन्न होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट गणमान्य अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। जिसमे विशेष रूप से आमंत्रित वक्ता प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा घोषित इस वर्ष के विशेष विषय “पत्रकारिता पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव, डिजिटल सुरक्षा एवं जांच मीडिया की भूमिका” पर विचार-विमर्श करेंगे।

अवगत हो कि इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि यह भी साझा करेंगे कि बदलते तकनीकी दौर में मीडिया जगत किस प्रकार अपनी विश्वसनीयता और जवाबदेही को बनाए रख सकता है। वही इस आयोजन में पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी सदस्य, शुभचिंतक एवं आमंत्रित अतिथि भाग लेंगे। जिसके लिए राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, छत्तीसगढ़ यूनिट ने सभी पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। भारी संख्या में उपस्थिति प्रदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

img 20251113 wa0031203073285684096177 - img 20251113 wa0031203073285684096177

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों मे मुख्य पदाधिकारी एवं संयोजक –
संतोष कुमार यदु तिल्दा नेवरा , प्रदेश – संयोजक, छत्तीसगढ़ – डॉ. पवित्रा मोहन सामंत राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष-श्री मेहताब खान, राष्ट्रीय, संयोजक – श्री सुशील कुमार शर्मा, संगठन सचिव – श्री गोविंद रात्रे जी आदि। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी व संपर्क सूत्र के रूप में श्री अविनाश वाधवा छ.ग. प्रेस क्लब- राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, छत्तीसगढ़ यूनिट, संपर्क मो. 7489208657, के साथ पत्रकार प्रकाश जोशी, पवन बघेल,अमजद खान, आदि है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles