
मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन छत्तीसगढ़ की नवीन इकाई राजनांदगांव जिला का गठन
डोंगरगढ़, 14 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के माता बमलेश्वरी देवी की धाम डोंगरगढ़ में मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन की एक सभा आयोजित की गई। जिसमें राजनांदगांव जिला में पदाधिकारी की घोषणा की गई तथा उन्हें शपथ दिलाया गया।जिसमे मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन छत्तीसगढ़ रायपुर ने अपनी कर्मठता, निष्ठा, लगन राष्ट्र एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए तथा प्रदेश भर में संगठन की नए विस्तार हेतु राजनांदगांव जिला की नवीन इकाई का गठन किया। जिसका मूल उद्देश्य संगठन एवं राष्ट्रवादी एवं मानव अपराधों की रोकथाम एवं मानव अधिकार के प्रति आम जनमानस को जागृत करना है।
बता दे कि राजनांदगांव जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया साथ ही संगठन की नियम, रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी देकर शपथ दिलाया गया।जिसमें जिला अध्यक्ष की कमान श्रीमती मोना हिरौंदिया, महामंत्री अभिलाष देवांगन, उपाध्यक्ष शीला हुमने, श्रीमती चित्ररेखा देवांगन, उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष किशोर कुमार परमार, जिला प्रवक्ता कामेश्वर प्रसाद साहू एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अंबरीश टांडीया, गोवर्धन सिन्हा, रंजीत हुमने को बनाया गया है।

इस अवसर पर मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, प्रदेश संयोजक सुरेंद्र तिवारी, प्रदेश महासचिव मनीष शर्मा एवं डॉ बलजीत जाट, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती काजल शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम मिश्रा, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नेहरू लाल साहू, प्रदेश महामंत्री दिनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव अशोक गुप्ता, प्रदेश सह सचिव विष्णु केसरवानी, पूरन हिरौंदिया, तिलक मंडावी, राजू मसकरे, केशव साहू, दिवाकर मेढ़े, अकील कुरैशी आदि उपस्थित थे।






