
Chhattisgarh NewsEconomy News
मंत्री टंकराम वर्मा जी कांकेर के मालगांव धान खरीदी केन्द्र का किया आज शुभारंभ
कांकेर, 15 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ मे आज धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी कांकेर स्थित धान खरीदी केंद्र मालगांव में धान खरीदी का विधिवत् पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान किसान भाईयों को धान खरीदी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अन्नदाताओं की प्रगति और सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर विधायक श्री आशाराम नेताम जी सहित किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।






