Chhattisgarh NewsEntertainment News

तिल्दा में राजयोग ध्यान शिविर का शुभारंभ आध्यात्मिक गुंजायमान हुआ ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरक आयोजन

तिल्दा, 16 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नगर के वृंदावन कॉलोनी में 16 नवंबर, रविवार की सायंकाल ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा शाखा द्वारा आयोजित राजयोग ध्यान शिविर का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर स्मरण और मधुर संगीत के साथ हुई। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों ने राजयोग ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में राजयोग ऐसा सरल साधन है, जो मन को शांत, विचारों को शुद्ध और आत्मबल को प्रबल बनाता है। राजयोग केवल ध्यान की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य विधा है, जो मनुष्य के व्यक्तित्व में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकती है।

बता दे कि ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशी, शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए आत्म-सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। यह शिविर लोगों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच, और तनाव प्रबंधन की कला सीखने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं और यह पूर्णतः निःशुल्क है।

इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज़ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसा आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा लोगों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर उन्मुख करता है। कार्यक्रम के दौरान ध्यान का लघु प्रयोग भी कराया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने कुछ ही मिनटों में गहन शांति और सुखद ऊर्जा का अनुभव किया।

img 20251116 wa00122581562954007515967 - img 20251116 wa00122581562954007515967

यह ध्यान शिविर सोमवार, 17 नवंबर 2025 से प्रतिदिन शाम 5:15 बजे से 6:30 बजे तक वृंदावन कॉलोनी स्थित सी-09, किशन लाल वर्मा / प्रहलाद वर्मा निवास स्थल पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होने और आत्मकल्याण की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने मिलकर इस शिविर को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। तिल्दा क्षेत्र में इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों को लेकर लोगों में उत्साह और जिज्ञासा दोनों देखी जा रही है

img 20251116 wa00112797461672025164396 - img 20251116 wa00112797461672025164396

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles