Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

विशाल हिन्दू सम्मेलन के आयोजन हेतु तिल्दा में बैठक संपन्न बनी सहमति होगी तैयारी चालु

तिल्दा-नेवरा रायपुर, 17 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के आगामी विशाल हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन की दिशा में तैयारियों को मजबूत करने हेतु आज दिनांक 17 नवंबर दिन सोमवार को अम्बेडकर बस्ती तिल्दा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने सम्मेलन को भव्य, अनुशासित और प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। वही साथ ही सहमति भी प्रदान किये।

गौरतलब हो कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को अंतिम रूप देना, विभिन्न जिम्मेदारियों का विभाजन करना तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में नगर संघ चालक माननीय गोपाल प्रसाद वर्मा मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन, समन्वय और सामाजिक एकता के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। वही बैठक में वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18 सहित तिल्दा-नेवरा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता गोकुल प्रसाद वर्मा, कमलेश वर्मा, दीपक तिवारी, के.के. वर्मा, रामचरण वर्मा, अनिल वर्मा, ललित वर्मा, रामाधीन वर्मा, बी.पी. बघेल, एल.एन. वर्मा, धनंजय साहू, डोमार वर्मा, राजू सिंह, अंकित केशरवानी, सुधांशु शर्मा, योगेश वर्मा तथा रामजी वर्मा — बैठक में उपस्थित रहे।

बता दे कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के लिए कमेटी गठन पर सहमति व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।

अवगत हो कि इस आयोजन के लिए आयोजन समिति का औपचारिक गठन भी किया गया। जो इस प्रकार से है।
मार्गदर्शक/वरिष्ठ कार्यकर्ता:
रामचरण देवांगन, कृपाराम पटेल, उधो प्रसाद वर्मा, कमलेश वर्मा, संयोजक: गोकुल वर्मा
सह संयोजक: दीपक तिवारी, डोमार वर्मा, कोषाध्यक्ष: योगेश वर्मा,
सह कोषाध्यक्ष: अरुण ठाकुर, व्यवस्थापक: सुधांशु शर्मा
सह व्यवस्थापक: धनंजय साहू,
मंच व्यवस्था: ललित वर्मा
अतिथि व्यवस्था: अनिल वर्मा, सहयोगी सदस्य:
गौतम यादव, अंकित केशरवानी, सौरभ सोनी, युगल यादव, आदित्य वर्मा, आदि है ।

img 20251117 wa00412210879315199099984 - img 20251117 wa00412210879315199099984

इस कार्यक्रम व आयोजन के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य स्वयंसेवक, बैठक में आगामी सम्मेलन की संभावित तिथि, स्थान, मुख्य अतिथियों, आगंतुकों की सुविधा, व्यवस्था, सुरक्षा, मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शुद्ध पेयजल एवं वाहन व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने कहा कि सम्मेलन न केवल हिंदू समाज की एकता एवं जागरूकता का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के प्रति जागरण का मंच भी बनेगा।

img 20251117 wa00401926485408330321849 - img 20251117 wa00401926485408330321849

ज्ञात हो कि वार्ड एवं क्षेत्र के स्वयंसेवकों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान, व्यवस्थाओं में सहयोग और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया। यह भी निर्णय लिया गया कि समिति आगामी दिनों में विभिन्न मोहल्लों में विशेष बैठकों का आयोजन कर कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर प्रचारित करेगी। बैठक का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई और राष्ट्र धर्म की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles