
SS राजामौली साऊथ के दिग्गज डायरेक्टर 24 साल के कैरियर मे 12 फिल्मे बनाये अब वाराणसी पर चर्चा मे है
मुम्बई : फिल्मी दुनिया के मशहूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली जी हमेशा हिट फिल्मो के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म ” वाराणसी ” की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसमे मुख्य रोल मे महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमार नजर आयेगे।
बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार स्टारर वाराणसी एक मेगा बजट फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 1300 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 2000–3000 करोड़ रुपये की कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
वही विशेषज्ञों की माने तो यह 2000–3000 करोड़ की कमाई करना आसान नहीं होता है। लेकिन राजामौली की अब तक दो फिल्मों ने हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
बात यह भी है कि आज के समय में राजामौली की फिल्मों के लिए हजार करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। राजामौली अपनी फिल्मों पर बेहद मेहनत करते हैं। एक फिल्म पर वे 2–3 साल तक काम करते हैं। इसी वजह से उनकी फिल्में बेहतरीन बनती हैं और दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। राजामौली ने 2001 में डायरेक्टर के रूप में साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। 24 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ 12 फिल्में बनाई हैं। जिनमें बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। जानकर हैरानी होगी कि 24 साल के करियर में राजामौली ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनकी सभी 12 फिल्में हिट, सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही हैं।

अब दर्शको की नजर वाराणसी पर टिकी हुई है कि इसबार राजामौली की मेहनत कितना रंग लाती है।





