All India NewsChhattisgarh NewsEntertainment News

अभिनेता अक्षय खन्ना अब फिल्म ” धुरंधर ” मे चालाक विलेन के रोल मे नजर आने वाले है

मुम्बई : हिन्दी फिल्मो में अक्षय खन्ना बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। दर्शको को पता है कि कुछ महीने पहले ही अक्षय खन्ना ” छावा ” में औरंगज़ेब के रूप में खासी अच्छी विलेन के रोल में नजर आए थे। इस किरदार में उन्होंने जबरदस्त काम किया था। उनका लुक और उम्दा अभिनय देखकर लोग हैरान रह गए थे।

सूत्रों से पता चला है कि छावा में औरंगज़ेब का किरदार निभाने के बाद अक्षय खन्ना अब एक बार फिर विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। वे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में विलेन के रूप में नजर आएंगे। जो कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, अक्षय इसमें एक बेहद चालाक और खूंखार विलेन के रूप में दिखेंगे। वे फिल्म में दिमाग से खेलेंगे और चालाकी से रणवीर सिंह का सामना करेंगे।

img 20251119 wa00027940303220658838374 - img 20251119 wa00027940303220658838374

बता दे कि हाल ही में इस फिल्म से अक्षय का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वे खतरनाक अंदाज में नजर आए थे। वही रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना की फीस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर में एक चालाक और खूंखार विलेन का किरदार निभाने के लिए अक्षय खन्ना ने 3 करोड़ रुपये फीस ली है। उन्हें फिल्म से अच्छी-खासी रकम मिली है। लेकिन रणवीर की तुलना में यह काफी कम है। रणवीर को धुरंधर से 30 से 50 करोड़ रुपये तक की फीस बताई गई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles