
आज मंत्री श्री टंक राम वर्मा व सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी बलौदाबाजार में सासंद खेल महोत्सव के समापन मे शामिल हुए
छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में युवाओं को तैयार कर सुनहरा अवसर प्रदान करना सरकार का प्रयास
बलौदाबाजार : आज छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के मिनी स्टेडियम, बलौदाबाजार में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मान. सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी सम्मिलित होकर प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दे कि इस अवसर मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने कहा कि यह महोत्सव केवल खेल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, खेल भावना और टीमवर्क के माध्यम से युवा शक्ति को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने का एक प्रेरक प्रयास है।
आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू की गई यह पहल आज देशभर के युवाओं में नया उत्साह, नई उमंग और अटूट आत्मविश्वास का संचार कर रही है।सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी गई।





