Chhattisgarh NewsEntertainment News

मितानिन दिवस पर  ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

तिल्दा नेवरा 28 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवा केंद्र में मेडिकल विंग द्वारा मितानिन दिवस (23 नवंबर) के अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं मितानिन दीदियों के सम्मान का भावपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने का सुंदर प्रयास रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर, भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री एवं पूर्व सरपंच बहन अनुराधा वर्मा, शहरी विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी बहन ममता सुनानी, समाजसेविका एवं गौसेविका बहन सिमरन खुबचंदानी तथा बी.सी. प्रबंधक बहन इश्वरी कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थीं।

शुभारम्भ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया

बता दे कि इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर जी ने कहा कि मितानिन बहनों के साथ विभाग का सीधा और निरंतर संपर्क रहता है। वे उनकी कठिन सेवाओं, अथक परिश्रम और ज़मीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की निकट साक्षी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मितानिन बहनों का सम्मान करना अत्यंत सराहनीय पहल है। आगे उन्होंने बताया कि यह उनका इस संस्था के किसी कार्यक्रम में प्रथम आगमन है, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण मंत्री एवं पूर्व सरपंच बहन अनुराधा वर्मा ने विस्तृत रूप से मितानिन बहनों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण से लेकर शिशु के जन्म तथा उसके स्वस्थ विकास तक हर कदम पर मितानिन दीदियाँ महिलाओं और बच्चों की देखभाल करती हैं। यह कार्य समाज-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण की अत्यंत महत्त्वपूर्ण कड़ी है, जिसके लिए हर मितानिन बहन विशेष धन्यवाद और सम्मान की पात्र है।

img 20251128 wa00153136362158913952248 - img 20251128 wa00153136362158913952248

गौरतलब हो कि समाजसेविका एवं गौसेविका बहन सिमरन खुबचंदानी ने कहा कि सेवा के मार्ग पर कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति वंदनीय है। मितानिन बहनों की अथक सेवाएँ समाज में आशा और संवेदना की किरण जगाती हैं। वे अपने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्व का भी उत्कृष्ट निर्वहन कर रही हैं। इसी सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त करने हेतु यह समारोह आयोजित किया गया है।शहरी विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी बहन ममता सुनानी ने कहा कि मितानिन बहनों से उनका नियमित संपर्क रहता है, परंतु आज इस पावन स्थल पर उनका आभार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह आयोजकों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना, मंच संचालन और सभी व्यवस्थाएँ करना अत्यंत परिश्रम का कार्य है, जिसे संस्था ने बहुत सुंदर ढंग से पूरा किया है। उन्होंने विशेष रूप से रानी बहन और सौरभ भाई का भी उल्लेख किया, जिन्होंने मितानिन बहनों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके सम्मान के इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

img 20251128 wa0018351662117114848965 - img 20251128 wa0018351662117114848965

ज्ञात हो कि वार्ड 21 की पार्षद बहन रानी सौऱभ जैन एवं श्री सौऱभ जैन ने भी मंच से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था और सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों की निरंतर सेवा, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए संस्था ने जो पहल की है, वह प्रशंसनीय है।इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन और संस्थागत प्रतिनिधित्व बी.के. प्रियांका बहन ने किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था का परिचय देते हुए इसकी सेवाओं, निःशुल्क आध्यात्मिक शिक्षाओं तथा राजयोग ध्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जहाँ सरकार शरीर की बीमारियों से बचाव के लिए प्रशिक्षण देती है, वहीं मन की बीमारियों—डर, तनाव, ईर्ष्या, द्वेष और अशांति—को दूर करने के लिए मानसिक शक्ति और आत्म-सशक्तिकरण आवश्यक है। राजयोग ध्यान मन को ऊर्जावान, स्थिर और सकारात्मक बनाने में अत्यंत प्रभावी साधन है।

img 20251128 wa0021626929985667191371 - img 20251128 wa0021626929985667191371

कार्यक्रम के अंत में सभी मितानिन बहनों को थर्मामीटर, हैंडबैग, पानी की बोतल, पेन आदि उपयोगी सौगातें भेंट कर सम्मानित किया गया। बी.के. प्रियांका दीदी ने सभी को राजयोग ध्यान का अनुभव भी कराया, जिसमें उपस्थित बहनों ने गहन मानसिक शांति, स्थिरता और आत्म-संतोष का अनुभव किया। आज के तनावपूर्ण जीवन में मन की शांति के ऐसे अभ्यासों को अत्यंत आवश्यक बताया गया।

img 20251128 wa00193077985537461346162 - img 20251128 wa00193077985537461346162

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles