Chhattisgarh NewsLatest News

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में इन दिनों सरकारी योजनाओं के नाम पर मची लूट :ओ पी चौहान

तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के नगर पालिका तिल्दा नेवरा में इन दिनों नए राशन कार्ड बनवाने एवं गर्भवती महिलाओं को श्रमिक कार्ड के माध्यम से मिलने वाली राशि के नाम पर वहां पर कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा अनाप-शनाप शुल्क हितग्राहियों से लिया जा रहा ।

गौरतलब हो कि उक्त विषय के बारे में समाज सेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि हितग्राहियों से कोई भी सरकारी कार्य जैसे नए राशन कार्ड या गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि के लिए इन कर्मचारियों द्वारा फॉर्म फिलिंग चार्जेस लिया जाता है किंतु हितग्राहियों का काम हो जाने तथा उनके खाते में पैसा जाने के उपरांत उनसे और अतिरिक्त डिमांड किया जाता है और उन्हें मना करने पर वह बार-बार फोन कर हितग्राहियों को प्रताड़ित किया जाता है जिस पर प्रशासन द्वारा इन कर्मचारियों के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती।

img 20251204 wa00126670269224425119510 - img 20251204 wa00126670269224425119510

श्री चौहान ने आगे कहा कि सरकारी दफ्तरों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय पर सरकार द्वारा वेतन दिया जा रहा है फिर भी इन कर्मचारियों द्वारा शुल्क के रूप में भोली भाली जनता को लूटना बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles