
श्री विनोद कुमार वर्मा जी प्रधान पाठक ररूहाराम नेवरा के पदोन्नति पर बधाई समारोह रानी सौरभ जैन की उपस्थिति में संपन्न
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के श्री ररुहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा क्रमांक 1 के प्रधान अध्यापक एवं संकुल समन्वयक आदरणीय श्री विनोद कुमार वर्मा जी की पदोन्नति प्राचार्य पद पर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैसदा )हो चुकी है। जिनके सम्मान कार्यक्रम दिनांक 05: 12.:2025 शुक्रवार को शाला परिसर में रखा गया था। जिसमें आरआरबी नेवरा क्रमांक 1, प्राथमिक शाला तिल्दा बासटाल, शहीद हेमू कलानी तिल्दा कैंप, तीनों शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर वर्मा जी को सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दिया गया।

गौरतलब हो कि कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ जैन एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन
वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती किरणमई छाबड़िया
संकुल प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी बी एन बी नेवरा , श्री जितेंद्र कुमार जेहोअ।श (प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबी ) समाजसेवी श्री कृष्णमूर्ति (किट्टू भाई), शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक 2 से श्री वीरेंद्र टंडन प्राथमिक शाला वार्ड 6 से श्री वर्मा सर एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिल्दा बस्ती से श्री बैरागी सर शाला विकास समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य गण शाला की रसोइया दीदियों ने उपस्थित होकर अपनी अपनी शुभकामनाएं सर जी को दिए तथा उनके मंगल भविष्य की कामना कीये।

कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला तिल्दा बासटाल के प्रधानाध्यापक श्री भागीरथी पांसे सर जी ने किया ।






