
तिल्दा मे उल्ला कार्यक्रम के तहत FLNAT परिक्षा मे भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया
तिलदा – नेवरा : विकास खंड तिलदा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत दिनांक 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को आयोजित FLNAT महा परीक्षा अभियान का 89 परीक्षा केंद्रों में आयोजन किया गया जिसमें 930 महिला एवं 186 पुरुष कुल 1116 आसाक्षर ने परीक्षा में भाग लिया।
बता दे कि परीक्षा के प्रति ग्रामीण में भारी धान कटाई के मौसम होने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता देखने को मिला। तो वही 80 वर्ष के पति पत्नी के द्वारा महा अभियान में उत्साहित होकर परीक्षा दिये। विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर पी दास विकास खंड नोडल अधिकारी श्री भागीरथी पानसे एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री शिव प्रसाद बर्मन के द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन मानीटरिंग किया गया।

इस महा परीक्षा अभियान को सफल बनाने में सभी संकुल स मनव्यय प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों का योगदान रहा। मोहगांव केन्द्र में जन प्रतिनिधि उपसरपंच श्रीमती प्रभा वर्मा के द्वारा रूचि लेकर शिक्षार्थियों को केन्द्र तक लाने में सहयोग प्रदान किया गया।सभी स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा भी घर घर जाकर केन्द्र तक लाने में सहयोग किया गया।






