Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

छत्तीसगढ़ की फिल्मी जगत मे गुंज 12 दिसंबर को हिंदी फिल्म ‘जानकी’ का पुरे देश भर में भव्य रिलीज़

रायपुर/मुंबई : 8 दिसंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के फिर इतिहास रचने जा रही है। वही छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए बडे गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में निर्मित पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म जो भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनाने जा रही रही है। “जानकी” अब 12 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत के कई राज्यों के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ होने जा रही है। यह फ़िल्म बीते कई महीनों से विवादों में रही और सेंसर बोर्ड की रोक के कारण इसकी रिलीज़ अटकी रही थी। मगर लंबे संघर्ष के बाद मुंबई हाईकोर्ट द्वारा सेंसर बोर्ड को फ़िल्म जानकी को प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद यह फ़िल्म अब दर्शकों के सामने अपनी कहानी लेकर आ रही है।

गौरतलब हो कि यह फैसला न सिर्फ फिल्म निर्माताओं के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के फ़िल्म उद्योग के लिए भी ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है। दरअसल जानकी को पहले 13 जून 2025 को पैन इंडिया रिलीज़ किया जाना था। परंतु केवल फ़िल्म में कलाकारों के नाम रघु और जानकी होने के चलते सेंसर बोर्ड ने आपत्ति दर्ज की थी। इस रोक के विरोध में निर्माता-निर्देशक और कलाकारों ने कानूनी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद अंततः जीत लिया गया। देशभर के दर्शकों में इस फ़िल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है और रिलीज़ की आधिकारिक तारीख तय होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ और समर्थन देखने को मिल रहा है।

बता दे कि इस फिल्म की बाडी बात यह है कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ में बनी पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म है जिसे बड़े स्तर पर देशव्यापी स्क्रीनिंग मिल रही है। फ़िल्म निर्माता मोहित कुमार साहू ने इस निर्णय को भावुक पल बताते हुए कहा कि “जानकी सिर्फ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों की क्षमताओं, मेहनत और सपनों का प्रतीक है। सेंसर की अनुमति मिलना हमारे प्रदेश की जीत है।” उन्होंने सभी दर्शकों से फ़िल्म देखने और समर्थन करने की अपील भी की।

अवगत हो कि फिल्म के Producer/Story & Action Design मोहित कुमार साहू हैं, जबकि Co-Producer के रूप में गजेन्द्र देवांगन (श्री गणेश ट्रेडर्स), आशिष कुमार गोयल और रवि महावर जुड़े हैं।
फ़िल्म में अभिनय करते नज़र आएँगे। एक्शन स्टार दिलेश साहू, अनिकृति चौहान, जीत शर्मा, नीरज उइके, नितिन ग्वाला, बिंदास बहुरानी, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुने शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू, अमर दास सहित कई कलाकार।

वही इस फ़िल्म का स्क्रीनप्ले व निर्देशन कौशल उपाध्याय ने किया है, जबकि छायांकन व प्रोजेक्ट हेड रजत सिंह राजपूत हैं।एडिटर गौरांग त्रिवेदी,
संगीत तोषंत कुमार व मोनिका वर्मा,
गीत मोनिका वर्मा,
बैकग्राउंड म्यूजिक मनोज यादव ने तैयार किया है।

आपको बता दें कि इस फ़िल्म की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसमें बॉलीवुड के नामचीन सिंगर्स – कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक़ाश अज़ीज़ और मोनिका वर्मा ने अपनी आवाज़ दी है, वहीं वॉइस डबिंग संकते माठरे, पायल विशाल और सोहेल खान जैसे नामी कलाकारों ने की है, जो बॉलीवुड व हॉलीवुड में भी अपनी पहचान रखते हैं।
VFX प्रवीर दास और कोरियोग्राफी बाबा बघेल द्वारा की गई है।

यह छत्तीसगढ़ से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की इस यात्रा के साथ अब यह फ़िल्म पैन इंडिया दर्शकों के बीच जाएगी। स्थानीय कलाकार, तकनीकी विशेषज्ञ और पूरी टीम उम्मीद कर रही है कि दर्शकों का भरपूर प्यार व सहयोग मिलेगा। फ़िल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर #JankiMovie, #CGFilms और कलाकारों के नाम से संबंधित हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

img 20251208 wa00248759201180639630406 - img 20251208 wa00248759201180639630406

आने वाले 12 दिसंबर 2025 का दिन छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत के लिए यादगार होने जा रहा है। अब समय है पूरे भारत को यह दिखाने का कि छत्तीसगढ़ प्रतिभा में किसी से कम नहीं। दर्शकों से अनुरोध है कि सिनेमाघरों में जाकर फ़िल्म देखें और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।

जय भारत – जय छत्तीसगढ़।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles