
Chhattisgarh NewsEducational News
इस सत्र की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 को प्रवेश पत्र जारी अवसर न चुके इसका ध्यान रखे पालक
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवोदय विद्यालयों में प्रवेश हेतु शिक्षा विभाग के द्वारा परीक्षा आयोजित किया जाता रहा है। इस तारतम्य मे इस वर्ष भी नवोदय विद्यालय में प्रवेश करने के लिए परीक्षा 13 को आयोजित होने वाले हैं। जिसके संबंध में पात्र विद्यार्थियों व पालको को ध्यान देना होगा।
बता दे कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को प्रातः 10:30 बजे आयोजित किया गया है। जिसमे सभी आवेदन पत्र जमा करने वाले पात्र बच्चों को उपस्थित होना है। इस परीक्षा का समय 11:30 AM से 1:30 PM तक आयोजित है ।
अवगत हो कि इसमे जिन छात्रों ने आवेदन किया था। उनका प्रवेश पत्र जारी हो गया है।छात्र और पालक को परीक्षा मे बैठने हेतु प्रेरित कर परीक्षा तिथि 13 दिसम्बर को अपने परीक्षा केंद्र मे नियत समय पर उपस्थित होना होगा।





