Chhattisgarh NewsPolitical News

AAP के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय सं मंत्री सांसद संदीप पाठक विधायक मुकेश अहलावत की उपस्थिति में संपन्न

आम आदमी पार्टी के भरत चौहान के हाथो स्टेट आफिस का उद्घाटन बना तिल्दा-नेवरा मे एतिहासिक

तिल्दा नेवरा : आम आदमी पार्टी छ.ग. के स्टेट ऑफिस का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.संदीप पाठक एवं सहप्रभारी दिल्ली के विधायक मुकेश अहलावत की गरिमामयी उपस्थिति में नेवरा के वार्ड 11 के निवासी भरतसिंह चौहान ने किया। जिसमे अवसर पर आप के कमल महान सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य कार्यकर्त्ता कमल महान ने बताया कि डॉ. पाठक ने बुजुर्ग साथी से शुभारम्भ कराने को कहा जिससे यह अवसर चौहान को प्राप्त हुआ। वही यह आप के तिल्दा नेवरा मे कार्यालय उद्घाटन और भी यादगार बना। उद्घाटन पश्चात् अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जयसवाल ने नये कार्यालय की बधाई दी। वही अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने भी सभी साथियों को शुभकामनायें देते हुए। संगठन विस्तार के लिए कमर कसने की बात कही।

ज्ञात हो कि रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में खुली ऑफिस में प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत ने संगठन निर्माण की मजबूती पर जोर दिया। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ.संदीप पाठक ने संगठन बनाने की प्रक्रिया विस्तार से समझायी। डॉ.पाठक ने कहा वर्तमान की भाजपा सरकार से कोई छत्तीसगढ़िया खुश नहीं है। तो दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ के कोई भी लोग चाहते नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन अब छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के पास दोनों का विकल्प बनने का सुनहरा मौका है।AAP के प्रदेश कार्यालय

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश के महासचिव वददू आलम, उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मिथिलेश साहू, अन्यतम शुक्ला, अनुषा जोसफ़, जगन्नाथ महिलांग, भुनेश्वर डहरिया, दिलीप फेकर, श्रवण यादव, भूपेंद्र चंद्राकर,जसपाल जांगड़े, संतोष कुशवाहा, एम एम हैदरी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे । मंच संचालन प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रकाश चंद्रा ने किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles