Chhattisgarh NewsLatest News

मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रयास से तिल्दा-नेवरा में बनेगा 5 करोड़ की लागत से विशाल सभागार

नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी का जताया अभार

 

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर अंतर्गत विकासखंड तिल्दा-नेवरा के समीपस्थ अंचलवासियों के लिए एक और बड़ी विकास सौगात की घोषणा हुई है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सभागार (ऑडिटोरियम) का निर्माण किया जाएगा। इस सभागार में एक साथ 500 से अधिक लोगों के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था होगी, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन को नया मंच मिलेगा।

बता दे कि यह सभागार तिल्दा-नेवरा नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं अर्धशहरी अंचलों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। अब तक क्षेत्रवासियों को बड़े आयोजनों के लिए सीमित संसाधनों या अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूर्ण होने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विदित हो कि लंबे समय से तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित ऑडिटोरियम की मांग उठ रही थी।

गौरतलब हो कि स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए। मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इसे प्राथमिकता के आधार पर शासन के समक्ष रखा। तिल्दा-नेवरा प्रवास के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष औपचारिक रूप से इस मांग को प्रस्तुत किया था। जनहित से जुड़ी इस मांग पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने त्वरित सकारात्मक निर्णय लेते हुए ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की थी।जिसके
घोषणा के पश्चात शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं। और अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

अवगत हो कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगरवासियों का कहना है कि यह सभागार तिल्दा-नेवरा के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को नई पहचान देगा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा ने इस विकास कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र दो वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा तिल्दा-नेवरा को विकास की नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ जनसुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री श्री टंकराम वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण ही तिल्दा-नेवरा को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उन्होंने नगरवासियों की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी एवं मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह सभागार भविष्य में शासकीय बैठकों, सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक संगोष्ठियों, युवाओं के कार्यक्रमों और विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक आदर्श केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र की पहचान और गरिमा दोनों में वृद्धि होगी।तिल्दा में बनेगा विशाल सभागार

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री विकास सुखवानी, श्री नरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य को तिल्दा-नेवरा के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार दिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles