Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा व परिक्षेत्रों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को परसदा में

समाज के विधायकों की उपस्थिति मे तहसील व परिक्षेत्रो के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एक साथ लेगे शपथ

खरोरा (रायपुर) 26 दिसंबर 2025 :छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक बाहुल्य एवं संगठीत प्रदेश साहू संघ के जिला रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले सामाजिक क्षेत्र के
तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा एवं इसके अंतर्गत आने वाले समस्त परिक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आगामी 28 दिसंबर 2025,दिन रविवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जो कि यह गरिमामय आयोजन परसदा (कनकी) खरोरा रायपुर में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस समारोह में समाज के विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष श्री मनीराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज की संगठनात्मक मजबूती, एकता और भावी दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में तहसील एवं समस्त परिक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी तथा समाजहित में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह समारोह केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति “चिरई के मया पिरित निनवा” का मंचन भी किया जाएगा। जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायकगण रहेंगे मुख्य आकर्षण :

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण विधायक माननीय श्री मोती लाल साहू जी उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू जी, भाठापारा विधायक श्री इन्द्र साव जी एवं कसडोल विधायक श्री संदीप साहू जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वही इस साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री देवनाथ साहू जी करेंगे। उनके नेतृत्व में समारोह को सामाजिक दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

होगी विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति :

तहसील साहू संघ के इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष (तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा) श्री तुलाराम साहू जी, अध्यक्ष (तहसील साहू संघ धरसींवा) श्री लेखराम साहू जी, अध्यक्ष (तहसील साहू संघ आरंग) श्री फागू साहू जी एवं अध्यक्ष (तहसील साहू संघ अभनपुर) श्री तुलेश साहू जी मंच साझा करेंगे। इन वरिष्ठ सामाजिक नेताओं की उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त होगी।

आयोजन की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी :

अवगत हो कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तहसील अध्यक्ष मनीराम साहू के साथ-साथ सभी परिक्षेत्र अध्यक्ष सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से योगेश साहू (बुड़ेरा), मनोहर साहू (नेवरा), डागेश्वर साहू (सरारीडीह), पवन साहू (किरना), संतोष साहू (लखना) एवं झब्बू साहू (रायखेड़ा) शामिल हैं। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा

पुरे गांवो से साहू समाज से बडी संख्या में उपस्थिति की अपील :

इस अवसर पर तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा एवं समस्त परिक्षेत्रों ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और समाज की एकता एवं संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने की अपील किया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles