Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

केसदा शा उ मा विध्यालय में वीर बाल दिवस का हुआ मनमोहक आयोजन

वीर बाल दिवस पर किया गया नमन

 

 तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के ग्राम केसदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कक्षा नवमी से 12वीं के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच शिवकुमार तुरकाने जी, पंच कलाराम वर्मा, एसएमडीसी अध्यक्ष जी पी निर्मलकर, सदस्य के के वर्मा, छगन वर्मा एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मनाया गया।

अवसर पर सभी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीरबाल दिवस हमें वीरता एवं बलिदान का संदेश देता है। इसी क्रम में प्राचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वीर बाल दिवस सिक्ख गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहब जादे मे से एक जोरावर सिंह (9वर्ष)और दुसरा फतेह सिंह (6वर्ष) के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने धर्म ,मातृभूमि और सिद्धांतों की रक्षा के लिए छोटी उम्र में दीवार में चुनवा दिए जाने को स्वीकार किया। किंतु दूसरे धर्म और उनके सिद्धांतों को मानने से इंकार कर दिया। इस लिए ही यह दिन उनकी वीरता, निष्ठा और बलिदान की भावना को समर्पित किया गया है। जो हर भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बता दे कि छात्रों में मातृभूमि और धर्म के प्रति समर्पण त्याग और सेवा को प्रोत्साहित करने निबंध,भाषण, कहानी पोस्टर, चित्रकला आदि गतिविधियां आयोजित किया गया ।सरपंच व SMDC सदस्यों द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को इनाम देने की घोषणा की गई।केसदा

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉक्टर कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने द्वारा रचित कविता का वाचन कर रौनकता भर दिया। वही छात्रों ने भी अपने गीत कहानी कविता के द्वारा प्रस्तुति दी। जो बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी साहू व्याख्याता व आभार प्रदर्शन निजाम वर्मा सर व्याख्याता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।केसदा

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles