All India News

रोजगार ब्रेकिंग : बलौदाबाजार में 29 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

निजी कंपनियों में रोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

बलौदाबाजार :

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बलौदाबाजार के तत्वावधान में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 29 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल रोजगार कार्यालय, बलौदाबाजार (सीई कॉलेज परिसर) निर्धारित किया गया है।

बता दे कि इस प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी। जो अलग-अलग पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस, बलौदाबाजार द्वारा मैनेजर के 05 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर का 01 पद तथा अभिकर्ता के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। मैनेजर पद के लिए स्नातक योग्यता आवश्यक है, जबकि वेतन 15,000 से 25,000 रुपये तक निर्धारित है। अभिकर्ता पद के लिए 10वीं से उच्च योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिसमें आयु सीमा 30 से 45 वर्ष रखी गई है।

वही यहां के प्लैसमेन्ट कैम्प के लिए दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद एवं सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं टेक्नोटास्क प्रा. लि., रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं एवं 12वीं निर्धारित है तथा वेतन 10,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह तक रहेगा।रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्लेसमेंट कैम्प में अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ समय पर उपस्थित हों। यह कैम्प जिले के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles