
सीजी प्लेसमेंट कैंप 2025: प्रदेश के कई जिलों में रोजगार के अवसर
प्लैसमेन्ट कैम्प का धमतरी, जशपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बलरामपुर में होगा आयोजन
रायपुर :
बढती बेरोजगारों को मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं रोजगार विभाग के मार्गदर्शन में सीजी प्लेसमेंट कैंप 2025 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला रोजगार कार्यालयों के माध्यम से आयोजित इन कैम्पों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
सूचना एवं रोजगार विभाग के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 30 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय, कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए आवेदकों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। जिसके पश्चात निर्धारित तिथि को कैम्प स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक रहेगा।
बता दे कि जशपुर जिले में 26 दिसंबर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिस, जशपुर तहसील परिसर, रायगढ़ रोड में संपन्न होगा। वही इसके अलावा दंतेवाड़ा जिले में 30 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि यहां पोस्ट-सेल्स मैनेजर (01), सेल्स एग्जीक्यूटिव (02), कंप्यूटर ऑपरेटर (02), सर्विस एडवाइजर (02) तथा पार्ट्स मैनेजर (01) पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
बलौदाबाजार जिले में 29 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, नगर भवन के सामने प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। वहीं बलरामपुर जिले में 30 दिसंबर 2025 को श्रीराम चौक, जिला पंचायत सभा कक्ष में कैम्प आयोजित होगा।
इस संबंध में रोजगार विभाग ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार अपडेटेड एवं जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।





