
अल्ट्राटेक ग्रुप के चेयरमैन 29 दिसंबर को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नज़र आएंगे उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला
अल्ट्राटेक सीमेंट के मालिक सामाज सेवा मे अग्रणी श्री कुमार मंगलम बिडला जी अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे
मुंबई, 26 दिसंबर 2025 :भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में शुमार और अल्ट्राटेक सीमेंट तथा आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिड़ला आगामी 29 दिसंबर 2025, सोमवार को देश के लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में विशेष प्रतिभागी के रूप में दिखाई देंगे। इस एपिसोड में वे महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठकर ज्ञान, अनुभव और समाज के प्रति अपनी सोच साझा करेंगे।
गौरतलब हो कि कौन बनेगा करोड़पति में किसी बड़े उद्योगपति का बतौर प्रतिभागी शामिल होना। यह अपने आप में एक बड़ी और प्रेरणादायक बात मानी जाती है। श्री कुमार मंगलम बिड़ला जी न केवल उद्योग जगत में अपनी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है
सीमेंट उद्योग में भारत के नंबर वन स्थान पर बने हुए हैं: :
बता दे कि श्री कुमार मंगलम बिड़ला जी के नेतृत्व में अल्ट्राटेक सीमेंट आज भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में शामिल है। उन्होंने आदित्य बिड़ला समूह को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। वर्तमान में यह समूह सीमेंट, टेलीकॉम, फाइनेंस, मेटल्स, फैशन और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। इतना ही नहीं वे
समाज सेवा में अग्रणी भूमिका
उद्योग के साथ-साथ समाज सेवा में भी कुमार मंगलम बिड़ला की गहरी रुचि रही है।
अवगत हो कि आदित्य बिड़ला फाउंडेशन के माध्यम से देशभर में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
कौन बनेगा करोड़पति के मंच से भी वे शिक्षा के महत्व पर जोर देते नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि KBC में जो भी राशि वे जीतेंगे, उसे शिक्षा क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए दान करेंगे। इससे पहले भी कई विशिष्ट अतिथि इस शो के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती दे चुके हैं।
दर्शकों के लिए खास एपिसोड
29 दिसंबर को प्रसारित होने वाला यह एपिसोड दर्शकों के लिए खास रहने वाला है।
इस बार जहां एक ओर दर्शकों को उद्योग जगत की बारीकियों और सफलता के सूत्र जानने को मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर समाज सेवा और जिम्मेदार पूंजीवाद (Responsible Capitalism) पर भी सार्थक चर्चा देखने को मिलेगी।
अमिताभ बच्चन और कुमार मंगलम बिड़ला के बीच होने वाली बातचीत निश्चित ही युवाओं, छात्रों और उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह एपिसोड यह संदेश देगा कि सफलता केवल मुनाफे तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है।
देश को लिए मिलेगा प्रेरणा का संदेश :
श्री कुमार मंगलम बिड़ला का KBC में शामिल होना इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा और ज्ञान का महत्व हर क्षेत्र में सर्वोपरि है। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव लाने का कार्य भी करता है।
29 दिसंबर को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह विशेष एपिसोड निश्चित रूप से यादगार रहने वाला है।





