Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

राजधानी में महिलाओं को अश्लील कॉल-मैसेज करने वाले को सिविल लाइंस पुलिस की सख्त कार्रवाई से हुए गिरफ्तार

रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, कुख्यात गोपाल गोयल को पुलिस ने भेजा जेल

रायपुर, 27 दिसंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाकर उनके मोबाइल नंबर हासिल करना और फिर अश्लील कॉल व आपत्तिजनक संदेशों के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला कुख्यात मनचला गोपाल गोयल आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बता दे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की रेकी करता था। किसी न किसी बहाने बातचीत शुरू कर उनका मोबाइल नंबर हासिल करता और इसके बाद लगातार फोन कॉल व अश्लील मैसेज भेजकर उन्हें भय और मानसिक दबाव में रखने का प्रयास करता था। उसकी इन हरकतों से कई महिलाएं दहशत में थीं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद अब उन्होंने राहत की सांस ली है।

ज्ञात हो कि पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की और तकनीकी साक्ष्यों व सूचनाओं के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।रायपुर

गौरतलब हो कि सिविल लाइंस पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ितों को न्याय मिला है, बल्कि समाज में छिपे ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई की शहरभर में सराहना हो रही है।रायपुर

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles