डा.L P साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ तिल्दा सहित सभी को मोती लाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण ने दिलाया शपथ
तहसील साहू संघ सहित परिक्षेत्रो के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
तिल्दा नेवरा /खरोरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा एवं संबंधित सभी परिक्षेत्रो के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तारीख 28 दिसंबर, दिन रविवार को खरोरा के समीपस्थ ग्राम परसदा कणरी मे किया गया। जिसमे तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के ग्राम चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ एल.पी साहू ने भी शपथ ग्रहण लिया। वही साथ ही उपाध्यक्ष डॉ देव साहू, सचिव डॉ भोला साहू, कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश साहू, सहसचिव डॉ लेख राम साहू, आदि ने भी इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो शपथ लिए।
गौरतलब हो कि इस अवसर पर नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मनी राम साहू के साथ सभी तहसील साहू संघ व परिक्षेत्रो के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण किये। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती राम साहू जी, अभनपुर विधायक श्री इंद्र साहू जी, कसडोल विधायक श्री संदीप साहू, और जिलाध्यक्ष श्री देव नाथ साहू सामिल रहे। 





