Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

BNB शा उ मा विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन रायपुर के द्वारा प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तिल्दा नेवरा : आज 31 दिसंबर को नगर के श्री बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम जिला प्रशासन रायपुर की मदद से आयोजित किया गया। जिसमे इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेेन्द्र शर्मा ,सौरभ जैन, डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन सेंचुरी सीमेंट ऊच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुॅॅठ के सेवानिवृत प्राचार्य श्री एस .के .पांडे जी आदि की उपस्थिति मॆ आई डी वाय एम एफ के वक्ता श्री राजेश राजपूत और दुर्गेश कुमार के द्वारा प्रारंभ किया गया।

बता दे कि उक्त कार्यक्रम के तहत राजेश राजपूत जी ने विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की स्थापना, उसके प्रमुख केन्द्र, भारत की प्रमुख अंतरिक्ष उपलब्धियां जैसे एसएलवी3, एएसएलवी ,पीएसएलवी, जीएसएलवी ,lvm3 और चंद्रयान मिशन के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित रॉकेट और उपग्रह तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी देना था। यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक ,प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा । जिसमे बच्चों को रॉकेट लॉन्च कहां से करते हैं। रॉकेट में कितने चरण होते हैं ,रॉकेट में कौन-कौन से ईंधन का उपयोग करते हैं ।सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने हेतु रॉकेट बनाए गए हैं ।पहला रॉकेट एसएलवी 3 सैटेलाइट लॉन्च करने हेतु 1980 में बनाया गया था। जिसमें ठोस ईंधन का उपयोग किया गया। जो 20 किलोग्राम से 40 किलोग्राम तक के उपग्रह भेज सकता था। इसके बाद असली ए एस एलवी रॉकेट बना। जिसमे भी ठोस ईंधन का उपयोग किया गया। इसके पांच चरण थे। जो 150किलोग्राम तक के उपग्रह भेज सकता था।इसके बाद पीएसएलवी राकेट बनाया गया। जिसमे ठोस और तरल ईधन था। और इसे कमाकऊ घोड़ा भी कहा जाता है।

आगे कहां कि अब एच आर एल एस एल वी M3 मानव को ले जाने वाला पहला रॉकेट 2026 में बनाए जाने का मिशन है। जिसका नाम गगनयान मिशन रखा गया है ।इसके तहत तरल ईंधन का उपयोग किया जाएगा।टीम द्वारा विद्यार्थियों को रॉकेट ट्यूब से बनाना बताया गया । साथ ही चंद्रयान मिशन के तहत रोवर और लोडर की भी जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने रॉकेट और अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से शांत किया ।

उक्त कार्यक्रम में तिल्दा नेवरा नगर पालिका की वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा जी शाला विकास समिति के सदस्य डॉ लक्ष्मण साहू ,तिल्दा नगर के भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मंडल सौरभ जैन, विद्यालय के व्याख्याता श्री खूबचंद कश्यप ,नरेंद्र रात्रे,कांति बारा, कुसुम नाग ,अल्का मिश्रा ,सविता वर्मा ,सुमन नेताम, खुशबू रामटेके, खिलेश्वर यदु,सुरेश कुमार सेन और मुकेश यदु उपस्थित थे ।

img 20251231 wa00191931482576910252283 - img 20251231 wa00191931482576910252283

वही कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य श्री एस.के .पांडे जी ने विद्यार्थियों को अभिप्रेरित कर कहा कि हमारे नगर से कुुछ दूरी पर स्थित सिलयारी गांव के हिन्दी माध्यम का विद्यार्थी गौतम सोनी जो की वर्तमान में इसरो में कार्यरत है ।आप भी अच्छे तरह से पढ़ाई कर और अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से शिक्षकों से पूछ कर बहुत आगे बढ़े और अपना नाम रोशन करें ।वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्यार्थीयो से कहा कि आप सब बहुत खुशनसीब हैं क्योंकि हमारे जिला प्रशासन रायपुर के मुखिया डॉक्टर गौरव सिंह जी और जिला शिक्षा अधिकारी रायपुुर श्री हिमांशु भारती जी ने आपके विद्यालय को इस प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम हेतु चयनित किया ।मैं उनका हृदय से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इस अंचल के विद्यार्थियों हेतु ऐसा रोचक प्रेरणादाई कार्यक्रम रखा ।आप सब इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए और इसी तरह आप भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में जाकर पढ़ाई करें और अपना भविष्य उज्जवल बनवाएं।

img 20251231 wa00221013012636109801892 - img 20251231 wa00221013012636109801892

अंत में संस्था के प्राचार्य ने आयोजक टीमऔर समस्त अतिथियों का हृदय से आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रायपुर की पहल से ही यह कार्यक्रम इस संस्था में हो पाया, जिसमें आपने रॉकेट और उपग्रह के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की ।आप भी उक्त क्षेत्र में जाकर अपना और विद्यालय के साथ-साथ प्रदेश का और माता-पिता का नाम रोशन करें।

img 20251231 wa00246222741110493906751 - img 20251231 wa00246222741110493906751

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles