Chhattisgarh NewsLatest News

बिलासपुर में श्री अनुप कुमार सतपथी का भव्य स्वागत, एSECR के मुख्य संरक्षा अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे

बिलासपुर: आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री अनुप कुमार सतपथी का बिलासपुर में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। श्री सतपथी वर्तमान में उत्तर पूर्व रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और शीघ्र ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी (PCSO) के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।


गौरतलब हो कि 1994 बैच के एलाइड अधिकारी श्री अनुप कुमार सतपथी भारतीय रेल के अत्यंत अनुभवी, गतिशील और दूरदर्शी अधिकारी माने जाते हैं। अपने दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल के दौरान उन्होंने भारतीय रेल में कई महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार पदों पर कार्य किया है। वे पूर्व तट रेलवे के वाल्टेयर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के रूप में एक सफल और सक्षम प्रशासक रहे, जहाँ उनके नेतृत्व में परिचालन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।


अवगत हो कि इसके अलावा श्री सतपथी कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में प्रभावशाली योगदान दिया। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान रेलवे यातायात एवं परिचालन प्रबंधन को सुचारु रूप से संचालित करने में वे उन प्रमुख रेलवे अधिकारियों में शामिल रहे, जिनकी कुशल योजना और समन्वय से करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा संभव हो सकी।

img 20251231 wa00363105366404166957234 - img 20251231 wa00363105366404166957234


इस अवसर पर रेलवे प्रशासन को विश्वास है कि श्री सतपथी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में संरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles