Life Style

तिल्दा नेवरा में महीनों से जाम नाली बनी बीमारी की फैक्ट्री, मच्छरों के हमले से वार्डवासी बेहाल

मलेरिया-डेंगू का खतरा बढ़ा, नगर पालिका की बडी लापरवाही उजागर

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 03, जिहां किसान राइस मिल स्थीत है। उसीके समीप स्थित नाली बीते कई महीनों से पूरी तरह जाम पड़ी हुई है। नाली का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी का साम्राज्य फैल चुका है। यहां लगातार जलभराव के कारण इलाके में मच्छरों का भयानक प्रकोप देखने को मिल रहा है।

बता दे कि इस वजह से यहां के स्थानीय रहवासी मलेरिया, बुखार व त्वचा रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं, वहीं बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। वही इस पर स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका में स्वच्छता केवल कागज़ों तक सीमित रह गई है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। जनता द्वारा दिए जा रहे टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है। जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा।नगरपालिका

अवगत हो कि यहां के निवासियों के द्वारा नगर प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन न तो नाली की सफाई हुई और न ही फॉगिंग कराई गई।
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। तो किसी बड़ी बीमारीयों का शिकार नगरवासियों को होना पडेगा। जिसके ज़िम्मेदार नगर प्रशासन होगा।

बात यह है कि अब मोहल्लेवासी नगर प्रशासन से बडी उम्मीद करते हुए मांग कर रहे हैं कि तत्काल नाली की सफाई कराई जाए। नियमित फॉगिंग और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए। ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके।

तिल्दा नेवरा नगर के इन समस्याओं के प्रति अब देखना यह है कि नगर पालिका के उपर इस पर क्या, और कितना प्रभाव पडता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles