Chhattisgarh NewsLatest News

रायपुर परिवहन विभाग की बडी कार्यावाही यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर की जारी जांच 

78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹123200 /- की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई,

रायपुर, 9 जनवरी 2026 : छत्तीसगढ़ परिवहन मुख्यालय एवम् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत बसों में अनिवार्य अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विधिवत जांच की गई। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर 78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹123200 /- की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। बस स्वामियों एवं संचालकों को यात्री सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के पालन, अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच एवं आपातकालीन निकास मार्ग बाधामुक्त रखने संबंधी समझाइश दी गई।रायपुर परिवहन

बता दे कि परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी केशव राजवाड़े ने बताया यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस प्रकार की जाँच एवं कार्यवाही जारी रहेंगी,

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles